फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार्यक्रम में पहुंचे सांसद के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनता के बीच गौतमबुद्धनगर के सांसद के खिलाफ आक्रोश है। स्थिति यह है कि सिकंदराबाद के गांव सुनपेड़ा और खुर्जा के गांव हसनपुर में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सांसद डॉ.महेश शर्मा को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का आरोप है कि कार्यकाल के पांच सालों में सांसद न तो क्षेत्र में आए और न ही विकास कार्य कराए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ.महेश शर्मा कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सांसद को धक्का देकर वापस जाने के लिए कह रहे हैं। कार्यक्रम में मंच से माइक पर भी लोगों ने सांसद वापस जाओ के नारे लगाए। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सिकंदराबाद के गांव सुनपेड़ा का है। जबकि दूसरा वीडियो खुर्जा के गांव हसनपुर का बताया जा रहा है। दूसरे वीडियो में सांसद डॉ.महेश शर्मा मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं लेकिन, लोग उन पर क्षेत्र में न आने और विकास कार्य न कराने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों ने कहा कि उनके द्वारा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया गया और मोदी-योगी ही क्षेत्र में विकास करा रहे हैं। सांसद डॉ.महेश शर्मा ने कहा कि वह भी मोदी-योगी के सिपाही हैं और उनकी प्रत्येक योजना को धरातल पर उतारने में उनका सहयोग है। वायरल वीडियो के लेकर जब सांसद डॉ.महेश शर्मा को फोन और मेसेज किया गया तो उन्होंने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें