फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: विजिलेंस टीम ने लेखपाल को आठ हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

विज्ञापन
रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी लेखपाल अनुज।
विज्ञापन
ऊंचागांव। गांव दौलतपुर कला में तालाब को 10 वर्ष के लिए पट्टे पर लिया था। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा होने के कारण बीते दिनों पट्टा धारक राजवीर सिंह ने तहसील दिवस में तालाब को कब्जा मुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। निरीक्षक लेखपाल अनुज कुमार ने पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन पर की थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार को विजिलेंस की टीम ने आरोपी लेखपाल को रंगेहाथ आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ऊंचागांव ब्लाक क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में मत्सय पालन के लिए वर्ष 2021 में दस वर्ष के लिए तालाब को मत्स्य जीवी सहकारी समिति के नाम पर पट्टा लिया था। पीड़ित ने बताया कि वह मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड भैसोड़ा में तकनीकी सहायक हैं। उनकी भूमि के कुछ भाग पर आसपास के ग्रामीणों ने कब्जा कर रखा था। समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने तालाब की पैमाइश कराने के लिए तहसीलदार स्याना को पत्र दिया था। उसकी पैमाइश करने के लिए राजस्व निरीक्षक लेखपाल अनुज को आदेशित किया गया था।
पैमाइश करने की एवज में लेखपाल ने 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रिश्वत नहीं देने पर पैमाइश करने से इंकार कर दिया। अंतत: 10 हजार रुपये देने की बात पर लेखपाल कार्य के राजी हो गया। उसी दौरान उसको दो हजार रुपये दे दिए गए और उसकी शिकायत रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन पर की। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ सेक्टर, मेरठ टीम ने इंदू सिद्धार्थ एसपी विजिलेंस के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लेखपाल को रंगे हाथों पकड़वाने के लिए नरसेना नहर पुल के समीप वादी ने लेखपाल को आठ हजार रुपये रिश्वत दे दी। जिसको टीम ने मौके पर ही रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और थाना नरसेना ले गई। टीम प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं लेखपाल
- जून 2023 को एंटी करप्शन की टीम ने शिकारपुर तहसील में तैनात एक लेखपाल को चकरोड की पैमाइश के लिए 11 हजार रिश्वत लेते पकड़ा था।
- एंटी करप्शन की टीम ने मई 2019 को चकबंदी की रिपोर्ट बनाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए कानूनगो व लेखपाल को किया था गिरफ्तार।
- नवंबर 2023 में एंटी करप्शन टीम ने माप तौल विभाग मेंं तैनात लिपिक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया था गिरफ्तार।
- गत माह शिकारपुर में एक लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर टीम अपने साथ ले गई थी।

एंटी करप्शन की टीम ने कार्रवाई की है। सुबह टीम ने आमद कराई थी। इसके बाद टीम ने आरोपी लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया गया है। - भास्कर मिश्रा, सीओ स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें