हैंडबॉल की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। स्रोत : आयोजक
बुलंदशहर। जिला ओलंपिक एसोसिएशन ने शनिवार को ग्यासपुर स्थित ज्ञानदा इंटरनेशनल स्कूल में अस्मिता खेलो इंडिया के तहत हैडबॉल-वाॅलीबॉल महिला लीग का आयोजन किया। दोनों खेलों में विद्याज्ञान की टीमें विजेता बनीं।
अस्मिता खेलो इंडिया के तहत हैंडबॉल-वाॅलीबॉल महिला लीग का शुभारंभ शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने किया। महिला लीग की अध्यक्षता भवतोष सिंह गुर्जर ने की। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष शाह फैसल ने बताया कि हैंडबॉल व वाॅलीबॉल महिला लीग में छह-छह टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत शर्मा ने बताया कि हैंडबॉल के फाइनल में विद्याज्ञान ने पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय की टीम को पांच-चार से हरा विजेता बनी। वाॅलीबॉल के फाइनल में विद्याज्ञान सिकंदराबाद ने बीबीसी सिकंदराबाद की टीम को 15-चार व 15-छह से हरा जीत हासिल की। दोनों वर्गों की विजेता व उपविजेता टीम को सुशील चाैधरी, अरुण चौधरी, दुर्गेश गुर्जर ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान संघ के कोषाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जनप्रिय सिंह, पीके शर्मा, सिवेश माथुर, सतपाल सिंह, राजेश शर्मा, रवि कुमार लोधी व पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
हैंडबॉल की विजेता टीम को ट्रॉफी देते अतिथि। स्रोत : आयोजक