फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, दबंगों के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थी

Mon, 18 Mar 2019 06:28 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पीड़िता
विज्ञापन

बुलंदशहर के गुलावठी की रहने वाली एक महिला ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम ऑफिस के बाहर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कुछ दबंग उसके बारबार मना करने पर भी उसके खेत में घुसकर पानी भरने पहुंच गए। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को की लेकिन कोई कार्रवाही नहीं हुई। 

विज्ञापन

शिकायत पर सुनवाई न होने पर महिला सीधा डीएम ऑफिस जा पहुंची और आत्मदाह का प्रयास किया। गनीमत रही कि महिला को ऐसा करने से रोक लिया गया। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने महिला से मिलकर कार्रवाही का आश्वासन दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें महिला ने मामले के संबंध में 13 मार्च को गुलावठी थाने में तहरीर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें