फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर

Mon, 18 Mar 2019 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : ani
विज्ञापन

दिल्ली के मुंडका में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग बुझाने का काम कर रही हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। गौरतलब है कि आज दिन में मुंडका के स्वर्ण पार्क स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।

इस वक्त मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह घटना कैसे हुई। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें