फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिबार्ड हाईवे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था से पांच घंटे रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
डिबाई में लगे जाम में फंसे वाहन चालक व राहगीर। संवाद
विज्ञापन
डिबार्ड। नगर के बीच से गुजरने वाले दिल्ली-बदायूं और मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर इन दिनों भीषण जाम और अव्यवस्था है। सड़क के दोनों ओर फैला अतिक्रमण, चौराहों पर बसों का अवैध ठहराव और पुलिस-प्रशासन की शिथिलता स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पैंठ चौराहे के पास मंगल बाजार में भीड़ बढ़ने के कारण हाईवे के दो किलोमीटर क्षेत्र में दिन में चार से पांच घंटे तक वाहनों को रेंग-रेंग कर चलना पड़ा। स्थानीय लोग हर दिन इस जाम से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
नगर के महादेव चौराहे से पैंठ चौराहे तक के मार्ग पर डिवाइडर में पैदल चलने वालों के लिए एक भी कट नहीं बनाया गया है। इस मार्ग पर दो प्रमुख बैंक और मुख्य बाजार को जाने वाले कई रास्ते होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय करके दोनों चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है। इसकी वजह से पैंठ और महादेव चौराहों पर अक्सर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विज्ञापन

गलत दिशा से चलने वाले वाहन इस समस्या को और भी गंभीर बना रहे हैं। इसके अलावा, महादेव चौराहे से कोतवाली तक पांच बैंक, कई सरकारी दफ्तर और स्कूल-कॉलेज हैं, जिससे इस मार्ग पर हमेशा चहल-पहल रहती है। रामलीला रोड, पैंठ बाजार और धर्मपुर मार्ग पर भी अतिक्रमण के चलते दिन में कई बार जाम लगता है। सड़क के दोनों ओर सब्जी, फल, चाट और अन्य ठेलियों के खड़े रहने के कारण वाहनों को निकलने में बेहद परेशानी होती है।
नगर के मुख्य बाजारों बजाजा, होली गेट, मीना बाजार, छोटा बाजार, घंटाघर और बाटा गली में व्यापारियों ने दुकानों के आगे दो फुट का चबूतरा, उसके आगे लोहे की बेंच और फिर सड़क पर माल लगा रखा है। दुकान के ऊपर लंबा टीन शेड भी अतिक्रमण को बढ़ा रहा है। शेष बची सड़क चांट, सब्जी और फलों की ठेलियों से भरी रहती है, जिससे दोपहिया वाहनों को भी निकलने में काफी दिक्कत होती है।

नगर पालिका की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन
ईओ अरविंद मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, अतिक्रमण की समस्या गंभीर है। जल्दी ही एक व्यापक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान भी किए जाएंगे। इसके लिए वीडियो बनाकर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें