फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ी जीप में घुसी वैन दादा-पोती समेत 3 मरे

Sat, 14 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे -91 पर शनिवार सुबह खड़ी जीप में वैन के घुसने से दादा-पोती समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आठ घायल हो गए।  एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर किया है।
विज्ञापन


दादरी की नई आबादी निवासी मेहरबान (50) पुत्र खकूरा गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर अपनी वैन से सवारियां ढोता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह गाजियाबाद के लालकुआं से सवारियां लेकर अलीगढ़ के लिए चला । सिकंदराबाद पार करने पर कोतवाली दोस्तपुर गांव के पास फ्लाईओवर पर एक किनारे जीप खड़ी थी।

अचानक वैन बेकाबू हुई और उस जीप में जा घुसी। हादसे में चालक मेहरबान, यात्री इंदरपाल  (65) पुत्र भूरा सिंह, कृष्णा(19) पुत्री अशोक निवासी सूरतपुर गांव थाना अरनिया की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं अमन पुत्र राजेंद्र, सुशील पुत्र सुरेंद्र निवासी केवल पार्क आजादपुर नई दिल्ली,  राहुल पुत्र राजेश निवासी सराय हंडोरा थाना सांसनी गेट जिला अलीगढ़, सनोवर(22) पुत्र तबारक निवासी चहला थाना अहमदगढ़, देवेंद्र शर्मा (60) पुत्र भगवान निवासी पहासू, साक्षी(7) पुत्री निकुल त्यागी निवासी डिडोली मुरादनगर, नैनसी(5) और सुशील पुत्र रामफूल निवासी हरसांव थाना कविनगर गाजियाबाद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने साक्षी को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें