फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी बैंक बंद करने पर हंगामा

Fri, 11 Nov 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़े नोटों को जमा और बदलने को लेकर नगर के बैंकाें पर दूसरे दिन भी भीड़ समय से पहले बैंक बंद किए जाने पर भड़क उठी।  पीएनबी शाखा पर रात्रि आठ बजे के स्थान पर शाम छह बजे ही बैंक से ही उपभोक्ताओं के प्रवेश पर रोक लगाने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। बैंक प्रबंधक संजय शर्मा का कहना है कि बैंक की गाइड लाइन के मुताबिक शाम साढ़े पांच बजे तक का समय ग्राहकों के लिए जब कि बाकी का समय स्टाफ को काम निपटाने के लिए रखा गया है।


बैंक के बाहर लगा जामनोट बदलने के लिए भीड़ उमड़ी तो डिबाई में पुलिस ने एहतियातन मुख्य एसबीआई शाखा के सामने वाले मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया। इस इस मार्ग पर स्थित दुकानदार हाथ पर हाथ रखे बैठे रहे। पीएनबी, एसबीआई बैंक में करेंसी की आमद न होने से नोट नहीं बदले गए।
विज्ञापन


वहीं सिकंदराबाद में बैंक खुलने से पहले ही बैंकों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी कतार लग कई थी। लाइन में लगें लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई।  भीड़ के आलम जो सुबह था शाम तक वहीं रहा। बैंकों के बाहर लोगों की भीड़ के चलते बैंक के सामने से गुजरने वाली सड़कों पर दिन भर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें