टोलकर्मियों द्वारा 500-1000 के नोट लेने से इनकार करने वाहन चालकों ने टोल पर हंगामा कर दिया। वाहन चालकों के हंगामे के चलते टोल को फ्री करना पड़ा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500-1000 के करेंसी नोटो के चलन को बंद करने की घोषणा के बाद आद्यौगिक क्षेत्र दिल्ली रोड पर लुहारली थाना दादरी स्थित टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह वाहन चालकों से 500-1000 के करेंसी नोट लेने से इंकार कर दिया।
टोलकर्मियों द्वारा नोट लेने से इंकार करने पर वाहन चालकों ने टोल पर जमकर हंगामा किया। जिस के चलते टोल पर दिन भर हंगामे की स्थिती बनी रही। हंगामे के चलते शाम करीब तीन बजे लुहारली टोल फ्री हो गया।
वहीं इससे पहले भारी वाहन चालकों की टोल कर्मियों के काफी नोकझोंक हुई। कई वाहन चालक पांच सौ का नोट देकर फंस गए। टोल कर्मियों के पास भी छोटे नोटों की किल्लत हो गई थी।