फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अनूपशहर में निकला 10 फीट लंबा अजगर, पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर रोड़ी के ढेर पर दिखा; सहमे लोग

Sun, 10 Aug 2025 03:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर दिखा अजगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर के अनूपशहर में शनिवार की देर रात करीब नौ बजे कस्बा चौकी से 100 मीटर दूर 10 फीट लंबा अजगर को देख लोग सहम गए। एक युवक ने कस्बा चौकी पर पहुंचकर इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी सोनू शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर अजगर को पकड़ा और अपने साथ ले गई।

लोगों ने बताया कि कस्बा चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर रोड़ी पड़ी है। शनिवार रात्रि को यहां से गुजर रहे लोगों ने अजगर को देखा। इसकी जानकारी मिलते ही लोग एकत्रित हो गए और देखकर सहम गए। 
विज्ञापन


लोगों ने अजगर की वीडियो भी बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मौके पर पहुंची वन विभाग से वनरक्षक रहीस ने बताया कि अजगर रोड़ी के ढेर से पास के पेड़ पर चढ़ गया था। इस कारण वन विभाग की टीम को पकड़ने में 50 मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

जिस स्थान पर अजगर निकला, उसके पीछे कई बीघा खाली भूमि है। पास में ही मोहल्ला मोरी गेट स्थित है जहां बड़ी आबादी रहती है। अजगर के पकड़े जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के रेंजर प्रवेश कुमार ने बताया कि अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें