फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कड़ी निगरानी के बीच शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से कड़ी निगरानी के बीच शुरू होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष 2022 की परीक्षा बृहस्पतिवार से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सातों तहसीलों में बनाए गए 110 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे व वायस रिकार्डर के साथ परीक्षाओं की वेब कास्टिंग होगी। मुख्य कंट्रोल रूम राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया है। इससे सभी केंद्रों के कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जोड़ा गया है।
केंद्रों पर परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए सचल दल व मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है, इनके द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर अफसरों को रिपोर्ट दी जाएगी। शासन ने मेरठ मंडल के उप शिक्षा निदेशक को पर्यवेक्षक भी नियुक्त किया है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में 83,554 परीक्षार्थी परीक्षाओं में शामिल होंगे। बुधवार को डीआईओएस ने केंद्रों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा और सीटिंग प्लान का जायजा लिया। केंद्रों पर पुलिस बल के साथ-साथ एलआईयू एवं एसटीएफ की टीम नजर बनाए हुए हैं। परीक्षाओं में यदि कोई छात्र नकल करते मिलता है, तो उसके खिलाफ संगीन धाराओं में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डीआईओएस शिवकुमार ओझा ने बताया कि केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं, प्रश्न पत्र एवं परीक्षा संबंधित सभी सामग्री पहुंचा दी गई हैं। केंद्रों पर यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो सीधे केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए यूपी बोर्ड ने मेरठ मंडल के उप शिक्षा निदेशक आशुतोष भारद्वाज को जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके अलावा डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा को गाजियाबाद का पर्यवेक्षक बनाया है।
विज्ञापन

हिंदी के प्रश्नपत्र से होगी शुरुआत
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की शुरूआत हिंदी के पेपरों से होगी। पहली सुबह आठ से लेकर 11:15 तक हाईस्कूल की होगी इसमें हिंदी और प्रारंभिक हिंदी का पेपर होगा। जबकि दूसरी पाली इंटरमीडिएट की 2:15 बजे तक होगी इसमें सैन्य विज्ञान एवं हिंदी व सामान्य हिंदी का प्रश्न पत्र होगा। केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को जिला प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। इसके अलावा जिस कक्ष में प्रश्न पत्र हैं वहां पर सीसीटीवी कैमरों से प्रश्न पत्रों की निगरानी की जा रही है।
सीटिंग प्लान देखने को उमड़ी भीड़
परीक्षाओं से एक दिन पहले केंद्रों पर सीटिंग प्लान देखने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा वाले दिन उन्हें आसानी से सीट मिल जाए, इसलिए एक दिन पहले परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए और रोल नंबर के हिसाब से अपनी सीट को देखा। दो बजे के बाद केंद्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू है।
आठ जोन और 14 सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को कराने के लिए जिले को आठ जोन और 14 सेक्टरों में सभी परीक्षा केंद्रों को बांटा गया है। जोन में सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट होंगे। 110 केंद्रों के लिए सात तहसील एवं आठवां जोन सदर नगर पालिका क्षेत्र को रखा गया है। शहरी क्षेत्र का जोन अलग बनाया गया है।
परीक्षा पर एक नजर
परीक्षार्थी - 83,554
हाईस्कूल के परीक्षार्थी - 45,323
इंटरमीडिएट परीक्षार्थी - 38,229
परीक्षा केंद्र - 110
कक्ष निरीक्षक - 4,224
केंद्र व्यवस्थापक - 110
अतिरक्ति केंद्र व्यवस्थापक - 110
सचल दल - 6
जोनल मजिस्ट्रेट - 8
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 14
स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 110
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियों को केंद्रों पर पूरा कर लिया है। केंद्रों पर यूपी बोर्ड की गाइड लाइन एवं कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाएंगी। सभी केंद्रों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा संबंधित सभी सामग्री पहुंच गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षाओं पर निगरानी रखी जाएगी। यदि किसी केंद्र पर कोई अव्यवस्था होती है, तो सीध केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई होगी। लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। - शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन

110 केंद्रों में नहीं कोई विवादित
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में जिले के दामन से संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील का दाग धुल गया है। नकल प्रकरण के मामले में जिले में अब कोई विवादित केंद्र नहीं है। कई वर्षों में जाकर जिले के दामन से यह दाग धुला है। जिला केंद्र निर्धारण समिति द्वारा जो 110 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, उनमें कोई केंद्र विवादित नहीं है। सातों तहसीलों में संवेदनशील और अति संवेदनशील कोई परीक्षा केंद्र नहीं है। सभी केंद्र साफ एवं स्वच्छ छवि वाले बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें