‘विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में संघ की सलाह ली जाएगी लेकिन प्रत्याशी की घोषणा में अंतिम फैसला पार्टी का होगा। प्रत्याशियों का चयन 6 माह पहले हो चुका है। सही समय आने पर प्रत्याशियों की घोषण की जाएगी।’
यह बात केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ने सिकंदराबाद में ब्राहमण सभा के नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के आवास पर प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि संघ एक समाजिक संगठन होने के साथ-साथ भाजपा का सहयोगी है। विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए संघ की सलाह ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात सामान्य हो जाएगी। उन्होंने मायावती को दौलत की बेटी बताया। सपा सरकार के परिवारिक कलह को उन्होंने भ्रष्टाचार से जमा किए गए धन के बंटवारे को विवाद बताया। देश के पिछड़ेपन के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
इससे पहले सचिन शर्मा के आवास पर मंत्री का स्वागत हुआ ।
इस अवसर पर विधायक विमला सोलंकी, चेयरपर्सन इंद्रासैनी, पंडित शिव कुमार शर्मा, अरविंद दीक्षित, सुरेशचंद शर्मा, महेशचंद शर्मा, दिनेशपालीवाल, ऊषा बंसल, डा. नरेश कुमार, अशोक कौशिक, प्रदीप शर्मा, त्रिलोकी सैनी, त्रिलोकचंद गर्ग, अनिल मित्तल, मोंटू जैन, अंशु शर्मा, विजयपाल शर्मा, देवेंद्र खटाना, एडवोकेट सतीश सिंह गडाना, राहुल अधाना आदि रहे।