फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अंडर-14 और अंडर-19 डिस्कस थ्रो में छात्रों ने जीते पदक

विज्ञापन
अनूपशहर के जेपी विद्या मंदिर में पदक जीतने वाले छात्र ​खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
अनूपशहर। सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर 2025-26 में जेपी विद्या मंदिर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। मदर टेरेसा स्कूल बड़ौत में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र कृष्णा शर्मा ने सफलता हासिल की। कृष्णा ने अंडर-14 डिस्कस थ्रो में 31 मीटर का थ्रो कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल के लिए क्वालिफाई कर लिया।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रधानाचार्य नीना चतुर्वेदी ने बताया कि कक्षा 11वीं के विज्ञान के छात्र अमित यादव ने अंडर-19 डिस्कस थ्रो में 31.50 मीटर का प्रदर्शन कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में 120 से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दोनों खिलाड़ी विद्यालय के छात्रावास में रहते हैं। वे पीटीआई और छात्रावास प्रभारी विवेक वर्मा के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों और कोच का स्वागत कर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें