फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनियंत्रित पिकअप पलटा, बच्चे की मौत, नौ लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के शहबाजपुर दौलत गांव में रविवार शाम ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित पिकअप पलट गया। इसमें 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पिकअप चालक मौके से भाग गया।
झमका गांव निवासी रघुराज ने बताया कि वह किराये पर टैक्सी चलाता है। उसकी पत्नी भागवति खेतों में मजदूरी करती है। रविवार को गांव की सभी महिलाएं और युवतियां पहाड़गढ़ी गांव में आलू के खेत में मजदूरी के लिए गई थीं। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी, जिसके चलते बच्चे भी महिलाओं के साथ चले गए थे।
विज्ञापन

शाम करीब छह बजे सभी वहां से पैदल ही लौट रही थीं। पहासू की ओर से आ रहे पिकअप में सभी बैठ गईं। इसमें भागवति, रेखा, बसंति, फूलमति, लक्ष्मी, लक्ष्मी की 12 वर्षीय बेटी कामिनी, 12 वर्षीय हेमलता, 15 वर्षीय पूजा, 17 वर्षीय अंकित और रघुराज व भागवति का 12 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र थे। जब पिकअप पहासू रोड पर शहबाजपुर दौलत गांव के पास आया तो कार को ओवरटेक करने लगा। तेज गति होने के कारण पिकअप दाईं ओर पलट गया। इसमें पिकअप के पीछे बैठे सभी लोग सड़क पर जा गिरे। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीण व पुलिस घायल को जटिया अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हेमलता, फूलमति, लक्ष्मी, पूजा और कामिनी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


खुर्जा देहात थाना प्रभारी राहुल कुमार ने कहा कि पिकअप चालक पहासू में डेरी का सामान छोड़ने गया था। वहां से खुर्जा की ओर लौट रहा था। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें