फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क हादसे में घायल मामा-भांजे की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
खुर्जा देहात क्षेत्र पर एनएच 34 पर हुए सड़क हादसे के बाद छतारी ​स्थित मृतकों घर पर विलाप करते प
विज्ञापन
खुर्जा। एनएच-34 पर खुर्जा देहात थाना के पास विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए कार सवार में मामा- भांजे की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अन्य दो का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक युवक के पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


छतारी के नारऊ जलालपुर गांव निवासी इमलाख ने बताया कि बुधवार दोपहर को कार से वह अपने बेटे असरफ (22), साले शादाब (40), अन्य साले फिरोज और इमरान के साथ बुलंदशहर परिवहन विभाग कार्यालय गए थे। शाम करीब पांच बजे वहां से लौट रहे थे। जब वह एनएच-34 पर खुर्जा देहात थाने से आगे वैद्य यज्ञ दत्त अस्पताल के पास पहुंचे, तभी विपरीत दिशा में सामने से आ रही मैनपुरी रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के साथ कार पलटती हुई सड़क किनारे चली गई। इसमें असरफ, सादाब, फिरोज और इमरान गंभीर रूप से घायल हो गए।

चारों को पुलिस ने कैलाश अस्पताल पहुंचाया और बस को कब्जे में लेकर यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया। कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान असरफ की मौत हो गई। वहीं शादाब और फिरोज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। देर रात को शादाब ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सीओ खुर्जा भास्कर मिश्रा का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर मैनपुरी डिपो की बस के चालक के खिलाफ धारा 281 (तेज रफ्तार से वाहन चलाने), 125-बी (वाहन से टक्कर मारने) और 106 (गैर इरादतन हत्या) में मुकदमा दर्ज किया गया है। बस को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें