फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिबाई निवासी आठ माह का मासूम डेंगू संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/डिबाई। जिले में डेंगू संक्रमित मरीज बढ़ने लगे हैं। डिबाई क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी आठ माह का मासूम आगरा में डेंगू से संक्रमित मिला। मासूम अपनी मां के साथ नाना के घर गया हुआ था। आगरा से उसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई है। जिले में अब डेंगू के दो मामले हो गए हैं। इसमें किशोरी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डिबाई क्षेत्र के गांव खुसरूपुर निवासी युवक का आठ माह का बेटा करीब 10 दिन पहले अपनी मां के साथ नाना-नानी के घर आगरा गया था। बच्चे के मामा ने बताया कि ननिहाल आने के बाद से भांजा बीमार रहने लगा। शुरुआत में एक अस्पताल में उपचार कराया गया। बुखार न उतरने पर 16 अगस्त को आगरा में डेंगू की जांच कराई। दो दिन बाद डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भांजे को अस्पताल में भर्ती कराकर डेंगू का इलाज करवाया। अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है और अब डिबाई में ही उपचार चल रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी नज्जार अहमद ने बताया कि आगरा से मासूम के डेंगू पॉजिटिव होने की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई है। परिजनों से संपर्क कर मामले की जानकारी की गई। डेंगू से बचाव के लिए लोग घर और छतों पर पानी का भराव न होने दें। साफ-सफाई रखने से ही संक्रमण से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन

जिले में डेंगू का एक और मामला सामने आया है। फिलहाल डेंगू मरीज स्वस्थ है। डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। - डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें