फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो अनधिकृत काॅलोनियां ध्वस्त, एक भवन सील

विज्ञापन
अन​धिकृत कालोनी को ध्वस्त करता प्रा​धिकरण का बुलडोजर। स्रोत - प्रा​धिकरण
विज्ञापन
बुलंदशहर। बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने बुधवार को जोन-एक में अभियान चलाया। इस दौरान 16 बीघा भूमि पर बन रही दो अनधिकृत काॅलोनियों को बुलडोजर से ध्वस्त करवा दिया गया। साथ ही एक भवन पर सील लगाने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव ज्योत्सना यादव ने बताया कि बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को जोन-एक में भेजा गया। इस दौरान गांव दरियापुर में दिल्ली रोड पर मोहम्मद तैयब खान की करीब 12 बीघा भूमि व गांव कमालपुर में मोहम्मद इस्तकार की करीब चार बीघा भूमि में बन रही अनधिकृत काॅलोनियों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा भूड़ चौराहा स्थित शाने रियाज मार्केट के बराबर में मोहम्मद समर आलम के 100 वर्ग गज में बन रहे कॉमर्शियल भवन को सील किया गया।





Iबुधवार को जोन-एक में दो स्थानों पर अनधिकृत काॅलोनियां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही एक भवन बिना मानचित्र स्वीकृत के बनाए जाने पर सील किया गया। लोगों से अपील है कि अनधिकृत कालोनी में प्लॉट न खरीदे एवं बिना मानचित्र स्वीकृत कराएं निर्माण कार्य न करे। - डॉ. अंकुर लाठर, प्राधिकरण उपाध्यक्षI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें