फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कूड़ा जलाने पर दो लोगों पर छह हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पिछले दिनों नगर के नुमाइश मैदान में कूड़ा-कचरा जलाने के मामले में पालिका ने दो लोगों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं बुधवार को बुलंदशहर का एक्यूआई 207 और खुर्जा का 189 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो दिन नगर के नुमाइश मैदान में किसी ने कूड़ा-कचरा एकत्र कर आग के हवाले कर दिया। जिसमें पिन्नी, प्लास्टिक, फसल अवशेष एवं कागज आदि होने पर काफी देर तक कूड़ा जलता रहा। इसकी सूचना पर पालिका ईओ ने जांच के निर्देश दिए। टीम ने नुमाइश मैदान पहुंचकर आसपास रहने वालों से बयान लिए और कुछ साक्ष्य एकत्र किए। जांच में दो युवक द्वारा आए दिन कूड़ा-कचरा जलाने की बात सामने आई।
दोनों युवकों पर टीम ने तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं बुधवार को पानी का छिड़काव होने एवं हवा चलने से धुंध की चादर हट गई। इससे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन


कूड़ा-कचरा जलाने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। लोग भी कूड़ा-कचरा जलाने वालों की सूचना कार्यालय पर दे सकते हैं। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा। नुमाइश मैदान में कूड़ा-कचरा जलाने वाले दो युवकों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। - डॉ. अश्विनी कुमार, पालिका ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें