फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नौकरी का झांसा देकर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी एक युवक को नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सिकंदराबाद के चोला रोड निवासी शौर्य कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। नोएडा के सेक्टर-62 में रहने वाला एक युवक उसका रिश्तेदार है। बीते दिनों आरोपी युवक उसके घर आया। आरोपी युवक ने रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान का दावा कर उसे नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर पहुंचा और उन्हें बताया कि उसके द्वारा अपने साथी के भाई की भी रेलवे में नौकरी लगवाई गई है। नौकरी की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई। पीड़ित के अनुसार आरोपी और उसके साथी की बातों में आकर उसने 29 जनवरी 2023 को परिजनों के समक्ष दो लाख रुपये नकद दे दिए, जबकि शेष रकम कॉल लेटर आने के बाद देना तय हुआ। आरोप है कि कई महीने बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने आरोपी रिश्तेदार से रुपये वापस मांगे तो वह टालता रहा। अब आरोपी द्वारा रुपये मांगने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें