फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दीवार से टकराई बस, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। दिल्ली से बदायूं जा रही ग्रेटर नोएडा डिपो की एक यात्री बस बृहस्पतिवार सुबह हाईवे के पास बनी रॉ वाटर पंप हाउस की दीवार से टकरा गई। इस दौरान हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना में चालक सहित घायल हुए दो लोगों को हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। बस की ड्राइवर साइड से जबरदस्त भिड़ंत होने से बस दब गई और चालक फंस गया था। पुलिस ने जेसीबी की मदद से चालक को बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चालक जयपाल सिंह और गजेंद्र कुमार निवासी नागर थाना दादों जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें