फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अलीगढ़ हाईवे पर दौलतपुर चौकी क्षेत्र छतारी बॉर्डर पर ठेके के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुधवार देर रात एक वृद्ध की मौत हो गई। उनके पास मिले कागजात के आधार पर अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव डरौरा निवासी केशव शर्मा (55) के रूप में शिनाख्त की गई। वहीं, दिल्ली-बदायूं हाईवे पर टाऊन स्कूल के निकट बृहस्पतिवार सुबह भीमपुर दौराहे की ओर जा रहे बाइक सवार की चपेट में आने से मोहल्ला महादेव निवासी पल्लेदार सुनील शर्मा (41), मोहल्ला जोगीपाड़ा निवासी बाइक सवार पंकज ( 27) गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया। उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई जबकि पंकज का उपचार चल रहा है। सीओ मधूप सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें