फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भिड़े शिवसैनिकों के दो गुट, हंगामा

Fri, 15 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शिवसेना के दो गुट एक बार फिर आमने-सामने आ गए है।  अपने-अपने मुद्दे को लेकर राजेबाबू पार्क में इकट्ठा हुए शिवसैनिकों के बीच तकरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई। कोतवाल ने कार्रवाई की चेतावनी देते हुए  छोड़ दिया।
विज्ञापन


जनपद में शिवसेना के दो जिला प्रमुख हैं। एक गुट राजकुमार गिरी का है और दूसरा सर्वेश राणा का। दोनों गुटों के बीच जिला प्रमुख को लेकर लंबे समय से तकरार चल रही है। दोनों गुट अपने-अपने मुद्दों को लेकर शुक्रवार को नगर के राजेबाबू पार्क में एकत्रित हुए।

देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच तकरार शुरू हो गई। दोनों गुट आपस में भिड़ गए। सूचना पाकर कालाआम चौकी पुलिस पार्क में पहुंची और दोनों गुटोें को अलग-अलग किया।
विज्ञापन


8 को एसएसपी दफ्तर में भिड़ गए थे शिवसैनिक
शिवसेना जिला प्रमुख को लेकर चल रहे विवाद में शिवसैनिकों के दो गुट आठ जुलाई को एसएसपी दफ्तर में भी भिड़ गए थे। दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई। हाथापाई तक की नौबत आ गई। दोनों की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच की बात  कही थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें