फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की भिड़ंत में दो की मौत

Tue, 14 Jun 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गुलावठी
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ुरली गांव के पास सोमवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि  कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



मोहाना निवासी तेजपाल (42) पुत्र राम सिंह एवं सुरेश चंद यादव (55) पुत्र महेंद्र सिंह गुलावठी से बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह कुरली गांव के पास पहुंचे सिकंदराबाद की ओर से आ रही कार की बाइक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार तेजपाल व सुरेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर सपा नेता अब्दुल रब, बंटी, रामकुमार यादव तथा मोहम्मद नासिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तेजपाल के दो पुत्र लवी (5), प्रियांशु (8)एवं एक पुत्री प्राची है जबकि सुरेश चंद के दो पुत्र मयंक (25), जयंत (19) तथा एक पुत्री याचिका (22) है। दोनों की पत्नी एवं बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें