फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो कंपनियों की 94 लाख में बेच दी 36 बीघा जमीन, 14 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका में फर्जीवाड़े से एक युवक ने खुद को दो कंपनियों का सलाहकार दर्शाते हुए 36 बीघा जमीन को 94 लाख रुपये में बेच दिया। गत पांच मई को मामले की भनक लगने पर कंपनी के डायरेक्टर ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से बैनामे की प्रमाणित कॉपी निकलवाई, तब जाकर पूरे मामले की जानकारी हुई। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने जमीन को बेचने और खरीदने वाली महिलाओं समेत 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

डीएम रोड स्थित प्रकृति बिहार निवासी सुरजपाल सिंह ने एसएसपी को बीते दिनों शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी दो कंपनी प्राइम वन मार्केटिंग प्रा. लि. ए 212 मल्होत्रा काॅम्पलैक्स शकरपुर दिल्ली और मानव एग्रो प्रोडेक्टस प्रा. लि. ए 151 गली नंबर 8 लक्ष्मीनगर में है। जिसके वह खुद डायरेक्टर हैं। बताया कि वर्ष 2004 में औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव बालका में गाटा संख्या 122 और 947 में लगभग 36 बीघा जमीन उन्होंने कंपनी की खरीदी थी। तभी से उन जमीनों पर दोनों कंपनियों का कब्जा चला आ रहा है। इसी गांव के चंद्रपाल सिंह ने उक्त कंपनी का फर्जी सलाहकार का प्रपत्र तैयार कर एक कंपनी की जमीन को सुशीला देवी, गीता देवी, ज्योति रानी, मूर्ति देवी निवासी गांव आकलपुर थाना रबूपुरा को 28 अप्रैल 2023 में 70 लाख रुपये में फर्जी तरीके से बेच दी।
जबकि, दूसरी कंपनी की जमीन को सुनीता सिंह निवासी मोहल्ला शास्त्री नगर बुलंदशहर को उसी दिन 24 लाख रुपये में बेच दिया। पीड़ित को गत पांच मई को फर्जी तरीके से जमीन बेचे जाने के मामले की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने गत नौ मई को फर्जी बैनामे की प्रमाणित कॉपी निकलवाकर औरंगाबाद थाने में तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में पीड़ित ने एसएसपी श्लोक कुमार से शिकायत की और साथ ही फर्जीवाड़े के साक्ष्य उनके समक्ष पेश किए। इस पर क्रेता चंद्रपाल, विक्रेता पांचों महिलाएं और राजेंद्र सिंह, विनोद, योगेंद्र सिंह, अजीत, विनोद, विकास, चरण सिंह और कृष्ण कुमार गौड़ को नामजद करते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराकर औरंगाबाद पुलिस को सभी 14 आरोपियों के खिलाफ मुकदमे के आदेश दिए। इस पर पुलिस ने अब जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




मामले की गहनता से जांच कराई गई है। दोनों बैनामे फर्जी निकले हैं। कंपनी के डायरेक्टर की तहरीर पर जमीन बेचने, खरीदने और गवाहों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। - श्लोक कुमार,एसएसपी


दिव्यांग दंपति की जमीन कब्जाने के आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
जहांगीराबाद। कोतवाली जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव अंधियार निवासी पूरन देवी ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उसकी जमीन गांव के पास ही हाइवे किनारे स्थित है। 19 जुलाई को कुछ लोगों ने उसे धमकी दी कि यदि तू और तेरा दिव्यांग बेटा यहां आए तो जान से मार देंगे। इसके अलावा आरोपी दबंगों ने उसकी जमीन पर ट्रैक्टर से जुताई भी कर दी और खेत में लगे पेड़ों को भी उखाड़ दिया। पीड़ित किसान ने डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी कालीचरण, मुकेश, अंकुर, शिवकुमार और सोनू के खिलाफ थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें