फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मणिपुर में हुई घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम मणिपुर में हुई घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ता पहले पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए और उसके बाद हाथों में कैंडल लेकर कालाआम पर पहुंचे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रालोद जिला जिलाध्यक्ष पंकज प्रधान ने कहा कि इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने के लिए कैंडल मार्च निकाला है। मणिपुर घटना को जनता कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। इसका हिसाब भाजपा को जल्द देना होगा। पूर्व रालोद जिला संयोजक डॉ. कुंवरवीर सिंह ने महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ी सजा देने की मांग की। महिला जिला अध्यक्ष नीशु चौधरी ने कहा की मणिपुर घटना ने महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।
इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सुनील चरौरा, डॉ. भीष्म सिंह, मांगेराम खटीक, विनोद यादव, राहुल गुर्जर, अंजू मुस्कान, उत्तम चौधरी, रोहित मेघराज, मुकेश चौधरी, सतवीर दीवान, जितेंद्र चौधरी, भागमल सिंह, माजिद गाजी, रिजवान गाजी, उमेद अली, अर्जुन सिंह खटीक, नरेंद्र चौधरी, ठाकुर गवेंदर सिंह, देशराज, मोहकम राठी, अमित सेहरा, अरविंद चौधरी और राहुल बालियान समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें