फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, युवक व चार वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना। स्याना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम नगर के हापुड़ रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दो बाइकों के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक 26 वर्षीय युवक और एक चार साल के मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़्ढा वाजिदपुर निवासी सौरभ (26) बाइक से किसी जरूरी काम से निकला था। दूसरी दिशा से गांव निखोब निवासी ललित (38) अपनी बाइक पर नौ वर्षीय पुत्री नव्या और चार वर्षीय पुत्र शुभ के साथ स्याना की ओर आ रहे थे। हापुड़ रोड पर दोनों बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके की ओर दौड़े, जहां सड़क पर घायलों का खून बिखरा पड़ा था।
राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद सौरभ (26) और मासूम शुभ (4) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल ललित को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मासूम नव्या का उपचार जारी है, जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें