फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आमने- सामने भिड़ीं दो बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र में अमरपुर-स्याना रजवाहे पर सोमवार को दो बाइकों में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जि

पुलिस चौकी ऊंचागांव क्षेत्र के गांव पिलखनी निवासी निरोती सिंह (58) के घर सोमवार को उनके रिश्तेदार गांव भोलिया निवासी हरस्वरूप सिंह आए हुए थे। निरोती उन्हें बाइक से छोड़ने के लिए जा रहे थे। जब वह अमरपुर-स्याना रजवाहा मार्ग पर गांव भोलिया के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने चारों लोगो को उपचार के लिए सीएचसी स्याना में भर्ती करया, जहां चिकित्सकों ने निरोती को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरस्वरूप को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी बाइक पर सवार बंटी और मोनू का उपचार सीएचसी में चल रहा है। देर शाम तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन




सीमा विवाद में उलझी पुलिस

घटना स्थल थाना खानपुर, नरसेना की सीमा पर है, जिस कारण दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सीमा विवाद के कारण शव करीब चार घंटे सीएचसी पर रखा रहा। परिजन पुलिस का इंतजार करते रहे लेकिन, पंचनामा भरने के लिए पुलिस वहां नही पहुंच सकी।
विज्ञापन




कोट

शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -भास्कर मिश्रा, सीओ स्याना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें