फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में भीषण हादसा: दो बाइक सवार लोगों की आमने-सामने हुई टक्कर, दो ने मौके पर ही तोड़ा दम; दो गंभीर

Tue, 18 Jul 2023 05:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, यदि हेलमेट पहना होता तो शायद जिंदा होते। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस टीम व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर स्थित ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव धनौरा के निकट मंगलवार दोपहर दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन

हादसे में एक बाइक पर सवार ककोड़ क्षेत्र के ग्राम दस्तूरा निवासी रितेश और थाना जहांगीरपर क्षेत्र के ग्राम भुन्ना जाटान निवासी संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, रायपुर ठंडी प्याऊ बुलंदशहर निवासी अनमोल व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

हेलमेट लगाया होता तो शायद जिंदा होते मृतक
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों बाइकों पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था, यदि हेलमेट पहना होता तो शायद जिंदा होते। हादसे के बाद इन युवकों के सिर सड़क से टकराकर बुरी तरह से चोटिल हो गए और अधिक खून बहने से दो की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें