फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी तूने ये क्यों किया: तीन दिन की नातिन का दबाया गला, मां ने दूध पिलाकर सुलाया; वार्ड से बाहर लाकर की वारदात

Fri, 14 Jul 2023 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

गुरुवार की रात्रि आयशा ने बच्ची को दूध पिलाया सुला दिया। जिसके बाद उसकी सास बच्ची को आईसीयू वार्ड से बाहर ले कर चली गई। आरोप है कि उसी दौरान सास मीना ने नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के स्याना में एक कलयुगी नानी द्वारा तीन दिन की नवजात बच्ची का गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। नवजात बच्ची के पिता ने सास के विरुद्ध कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्याना के मौहल्ला कैतवाला निवासी दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी आयशा ने बीते मंगलवार को नगर क्षेत्र के निजी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। तभी से जिला मेरठ के छोटा हसनपुर निवासी उसकी सास मीना अपनी बेटी की देखरेख के लिए अस्पताल में ही रह रही थी। 
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार गुरुवार की रात्रि आयशा ने बच्ची को दूध पिलाया सुला दिया। जिसके बाद उसकी सास बच्ची को आईसीयू वार्ड से बाहर ले कर चली गई। आरोप है कि उसी दौरान सास मीना ने नवजात बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें