फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों की मदद से दो बाइक सवार मनचलों को धुना

Mon, 08 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में छेड़छाड़ कर रहे बाइक सवार दो युवकों को युवती ने लोगों की मदद से पकड़कर पीट डाला। इसके बाद उन्हें कोतवाली लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित युवती ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम मोहल्ला निवासी युवती कुछ सामान लेने दुकान पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और युवती से छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और चप्पल निकालकर उनकी धुनाई करनी शुरू कर दी।

शोर सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग पहुंच गए। लोगों ने भी युवकों को जमकर पीटा। इसके बाद दोनों युवकों को पकड़कर भीड़ उन्हें लेकर कोतवाली आई और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली में कार्रवाई कराने को लेकर काफी देर तक लोग डटे रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में डेढ़ माह पूर्व दलित महिला से रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी की कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। आरोपी ने महिला के साथ घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर रेप किया था।पीड़िता के अधिवक्ता संतोष कुमार राघव ने बताया कि महिला सिकंदराबाद निवासी है।

उन्होंने बताया कि 15 जून 2016 की सुबह 10 बजे गांव का सतीश पुत्र अलबेल पीड़िता के घर आया। महिला के पति को बहाने से खेत पर काम करने के लिए ले गया। सुबह 10:45 मिनट पर पति को खेत पर छोड़कर सतीश महिला के घर आ गया।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के कुछ लोग आ गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने सिकंदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी। जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।

रेप की कोशिश करने  वाले को भेजा जेल
पुलिस ने रेप की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि कृष्ण पूरन ने गांव की लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की थी। पीड़िता की तहरीर पर कृष्णा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें