फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राजगढ़ी में लंपी बीमारी से दो पशुओं की मौत, 12 बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/औरंगाबाद। नगर के अंबा कॉलोनी में लंपी बीमारी से एक पुंगनूर गाय की मौत हो गई। वहीं, औरंगाबाद क्षेत्र के गांव राजगढ़ी में एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाने से दो पशुओं की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक पशु बीमार हैं। आरोप है कि पशु चिकित्सक गांव में पशुओं के टीकाकरण के लिए आए थे ओर एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करते हुए सभी पशुओं को टीकाकरण कर दिया।
विज्ञापन

लखावटी ब्लॉक चिकित्सालय की एक टीम 27 अगस्त को गांव राजगढ़ी में पशुओं को टीकाकरण के लिए गई थी। घर के अंदर आदमी न होने के बाबजूद उन्होंने एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करते हुए पशुओं का टीकाकरण कर दिया। गांव निवासी उम्मेद गुर्जर के एक पशु की शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि दूसरे पशु की शनिवार की सुबह मौत हो गई। उम्मेद गुर्जर के अनुसार पशुओं को लंपी वायरस था। इस कारण दोनों पशुओं की मौत हुई है। गांव में अभी भी संजीव, सतवीर, जितेंद्र, पप्पू, चमन के एक दर्जन से अधिक पशु इसकी चपेट में हैं। दूसरी ओर नगर के अंबा कॉलोनी निवासी एसके गुप्ता ने बताया कि उनके पास दो पुंगनूर गाय थीं। इनमें एक गाय पिछले दिनों लंपी की चपेट में आ गई, जिसने शनिवार को दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को दे दी है।
विज्ञापन

लखावटी पशु चिकित्सक डॉ. मोहन चाहर का कहना है कि पशुओं में बीमारी से बचाव के लिए लखावटी ब्लॉक क्षेत्र में टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें