फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस चौकी के पास ट्रक में तोड़फोड़, चालक पर तानी पिस्तौल

विज्ञापन
तोड़फोड़ के बाद टूटे ट्रक के शीशे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। साइड लगने पर लखावटी पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर कैंटर सवार आरोपियों ने ट्रक को जबरन रोककर चालक की रॉड से पिटाई कर दी और पिस्तौल तानते हुए ट्रक में तोड़फोड़ की। इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डूंगरा जाट निवासी महिपाल सिंह ट्रक चालक हैं। वह शुक्रवार को बिहार से मक्का लेकर हापुड़ की मंडी जा रहे थे। बताया कि बुलंदशहर-गढ़ स्टेट हाईवे स्थित जहांगीराबाद मोड़ चौराहे पर ट्रक ने कैंटर को साइड मार दी। लखावटी पुलिस चौकी के पास अमर सिंह पीजी कॉलेज के सामने कैंटर ने ट्रक को ओवरटेक करके रोक लिया और रामगढ़ गांव के लड़के बुलाकर ट्रक चालक महिपाल की रॉड से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिटाई करने के बाद आरोपियों ने पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए ट्रक के दोनों शीशे तोड़ दिए। पीड़ित चालक ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी लखावटी में भर्ती कराया। चालक की गंभीर हालत को देखकर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें