फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया लदे ट्रक में घुसा ट्रक, चालक की मौत

Sat, 02 Jul 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
बोरौली गांव के पास हाईवे पर सरियों से लदे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे के एक ओर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया।
विज्ञापन


सहारनपुर निवासी कलीम (45) पुत्र मलतूम उत्तराखंड से ट्रक में सब्जी लादकर शुक्रवार को अलीगढ़ जा रहा था। हेल्पर के रूप में उसके साथ हरिद्वार निवासी रहीस था। देर रात करीब दो बजे बोरौली गांव के पास हाईवे पर सरियों से भरे ट्रक में पीछे से कलीम का ट्रक घुस गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे में कलीम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं क्लीनर रहीस घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर एक ओर जाम लग गया। दोपहर बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर किसी तरह दोनों वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर सवार छह बच्चे घायल
छतारी के चौढेरा गांव में शुक्रवार शाम खेतों से धान लगाकर ट्रैक्टर पर बैठकर कुछ बच्चे घर जा रहे थे। इसी दौरान रोड पर किसी वाहन ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे उस पर बैठे बच्चे कालू, मुकेश, हरेंद्र, भोला, राजू, धर्मवीर और विनोद गिरकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें