फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवाराें को कुचला, महिला की मौत

Mon, 24 Apr 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे के बाद विलाप करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहासू रोड पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे जहांगीरपुर निवासी निजाम अपनी मां हफीजन  (50) और नानी अकबरी को लेकर पहासू स्थित करौरा में आयोजित शादी समारोह में जा रहा था। देहात थाना क्षेत्र के अगौरा गांव के पास तीव्र गति से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे में बाइक सवार हफीजन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं निजाम और अकबरी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स‌ाबित गढ़ में आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, 14 लोग जख्मी
साबितगढ़ गांव के पास दो कारों की भिड़ंत में 14 लोग घायल हो गए। सभी को खुर्जा स्थित जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने अधिकांश घायलों को हायर सेंटर बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। रविवार रात खुर्जा देहात क्षेत्र के नगला शेखू गांव निवासी कई लोग वैन से पहासू से लौट रहे थे।

साबित गढ़ गांव के पास सामने से आ रही कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में वैन में सवार नगला शेखू निवासी करनाल सिंह, नीरज, उमेश, मुनेश, मुकेश, रामवीर, राजवती, महारानी, जितेंद्र, कुंती, सुमन, सन्नी और दूसरी कार में सवार धरपा निवासी गगन तोमर, अमरदीप घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने देखा तो घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को खुर्जा स्थित जटिया अस्पताल ले जाया गया।

सड़क दुर्घटनाओं में चार घायल
कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहला हादसा गुलावठी रोड पर हुआ। पुलिस ने बताया कि रविवार रात चरण सिंह कालोनी विजय नगर गाजियाबाद निवासी कर्मवीर सिंह कार से गुलावठी जा रहा था।

रास्ते में अचानक कार के सामने नील गाय आने के कारण गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कर्मवीर घायल हो गया। दूसरा हादसा हाईवे पर सोमवार सुबह बिलसूर के पास हुए।

दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार नरेश और कुंवरपाल  घायल हो गए। तीसरा हादसा भी बिलसूरी के पास हुए। अचानक कार का टायर फटने के कारण कार अनियंत्रित होकर बराबर में चल रहे बाइक सवार सतीश से जा टकराई। हादसे में सतीश घायल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें