फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टर को मान बैठी थी सौतन!: बड़ी बहन और उसके प्रेमी से तंग छोटी बहन ने खाया जहर, दोनों के संबंध में थी बाधा

Thu, 21 Sep 2023 11:02 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

मेरी बड़ी पुत्री का निकाह दिल्ली के युवक से हुआ था लेकिन आरोपी बड़ी पुत्री अपनी ससुराल नहीं जाती है। वह मायके में ही रह रही है। बताया कि विवाहित बड़ी पुत्री के ऊपरकोट के मोहल्ला पीरजादगान निवासी युवक मोहम्मद सुहैल से संबंध हैं।
विज्ञापन
प्रेम संबंध में बाधा बन रही थी बहन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री की आत्महत्या के मामले में बड़ी पुत्री और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों के डराने-धमकाने पर उनकी नाबालिग पुत्री ने जहर खाकर जान दी है। आरोपियों से अन्य परिजनों को भी जान का खतरा बना हुआ है। नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बड़ी पुत्री का निकाह दिल्ली के युवक से हुआ था लेकिन आरोपी बड़ी पुत्री अपनी ससुराल नहीं जाती है। वह मायके में ही रह रही है। बताया कि विवाहित बड़ी पुत्री के ऊपरकोट के मोहल्ला पीरजादगान निवासी युवक मोहम्मद सुहैल से संबंध हैं, जिसके साथ बड़ी पुत्री घर छोड़कर चली जाना चाहती है। छोटी पुत्री ने उनको ऐसा करने से कई बार रोक दिया, जिसके चलते दोनों आरोपियों द्वारा उसकी छोटी पुत्री को डराया-धमकाया जाता था।
विज्ञापन

इससे परेशान होकर 5 सितंबर 2023 को छोटी पुत्री ने जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर मामले की जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसी रात मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया लेकिन पीड़िता की शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने पीड़िता की बड़ी पुत्री और उसके प्रेमी मोहम्मद सुहैल के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें