फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेशर से कटा मजदूर का हाथ, सदमे से मां की मौत

Mon, 17 Apr 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
थ्रेशर मशीन से अनाज निकालने के दौरान बेटे के हाथ कटने का सदमा बूढ़ी मां बर्दाश्त नहीं कर सकी। हादसे के दस घंटे बाद ही सदमे से मां चल बसी। घायल का गंभीर हालत में अलीगढ़ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक का हाथ कटने और सदमे से उसकी मां की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव श्री का महमदपुर निवासी सतीश (45) पेशे से राजमिस्त्री है। वह गांव के ही एक व्यक्ति की थ्रेशर मशीन पर मजदूरी कर रहा था। रविवार रात वह साथियों संगगांव के किसान संजू के थ्रेशर मशीन ने गेहूं काट रहा था। रात करीब 10.00 बजे गेहूं काटते समय अचानक झटका लगने से सतीश का दायां हाथ थ्रेशर में चला गया।

साथियों ने तुरंत मशीन को बंद कर सतीश की जान बचाई। हादसे में सतीश का हाथ कंधे से कट गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


 बेटे के हाथ कटने की खबर जैसे ही बूढ़ी मां संतादेवी (70) को मिली तो वह यह सदमा बर्दाश्त  नहीं कर सकीं। हादसे के 10 घंटे बाद ही वह चल सदमे से चल बसीं। सतीश के दो बेटे और दो बेटियां है।

सतीश के घायल होने और मां की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों, परिचितों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें