फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: होटल में पार्टी करने वाले पुलिसकर्मियों का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के एक होटल में पार्टी करने वाले चौकी प्रभारी समेत तीन दारोगा और एक कांस्टेबल पर एसएसपी श्लोक कुमार ने कार्रवाई की है। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें शहर के फल व्यापारी और एक कबाड़ी के साथ कुछ युवक नाॅनवेज की दावत करते नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

वीडियो में व्यापारी और युवकों के साथ नगर कोतवाली की आवास-विकास पुलिस चौकी के प्रभारी सोनू बाबू, नगर कोतवाली में तैनात दारोगा दानिश और एक कांस्टेबल असजद भी नाॅनवेज की डिश वाली मेज के पास बैठे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच कराई। जांच कराने के बाद आवास-विकास चौकी प्रभारी सोनू बाबू का तबादला नरसेना थाने में कर दिया है, जबकि, एक दरोगा दानिश को अहमदगढ़ थाने और दूसरे दारोगा दानिश को डिबाई थाने में भेजा गया है। आवास-विकास चौकी नगर में तैनात उपनिरीक्षक रुद्र सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें