फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें फुल,अब तत्काल का सहारा

Mon, 21 Mar 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होली का त्योहार मनाने के लिए घर पहुंचना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। वेटिंग तो दूर कई ट्रेनें नो रूम हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों को अब सिर्फ तत्काल टिकट का ही सहारा है।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में महानंदा, कालका, मूरी, कालिंदी, ब्रहमपुत्र, आनंद विहार-कोलकाता आदि दो दर्जन ट्रेनों का स्टाप खुर्जा जंक्शन पर है।

होली के दौरान घर जाने वालों की भीड़ के चलते इन ट्रेनों में 500 तक वेटिंग चल रही है। वहीं, आम्रपाली और महाबोधि एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की हालत नो रूम हो गई है। ऐसे में यात्रियों को अब सिर्फ तत्काल रिजर्वेशन का सहारा बचा है।
विज्ञापन



स्लीपर बोगियों में भी उमड़ी भीड़ ः त्योहार के मद्देनजर घर जाने वाले लोगों की संख्या इतनी हो गई है कि स्लीपर बोगियों में भी भीड़ उमड़ पड़ी है। सीट नहीं मिलने पर लोग नीचे बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। यहां तक कि टायलेट से लेकर पूरी ट्रेन में लोग भरे पड़े हैं।


जनरल बोगियों की हालत बदतर ः आलम यह है कि ट्रेनों में जनरल बोगियों की हालत सबसे बदतर है। इन बोगियों में तिल रखने की भी जगह नहीं बची है। ठूंस-ठूंस कर यात्री भरे हुए दिखाई दे रहे हैं। यात्री टायलेट में घुस कर और बोगी की सीढ़ियों पर लटक कर सफर करने को मजबूर हैं।


ट्रेनों में चढ़ना हुआ मुश्किलः लंबी दूरी की सभी ट्रेनें दिल्ली से भर कर आ रहीं हैं। इसके चलते खुर्जा से ट्रेनों में चढ़ने वाले यात्रियों को कोच मे घुसने तक की जगह नहीं मिल रही। एसएस पीके गुस्ता ने बताया कि रात मे चलने वाली ट्रेनो के गेट बंद होने के कारण जीआरपी और आरपीएफ के जवान मशक्कत कर यात्रियों को ट्रेन मे चढ़ाने मे मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें