फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर की यासमीन मलिक बनीं मिस यूपी

Mon, 21 Mar 2016 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर की यासमीन मलिक बनीं मिस यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नुमाइश स्थित रवींद्र नाट्यशाला में मिस्टर एवं मिस उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बॉडी बिल्डिंग मुकाबले में बुलंदशहर की यासमीन मलिक को मिस यूपी और आगरा के लाल सिंह को मिस्टर यूपी के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


रवींद्र नाट्यशाला में दर्शकों की संख्या अधिक होने से हंगामे की नौबत आ गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद माहौल सामान्य हुआ। बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के 37 जिलों के 180 महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

महिला बॉडी बिल्डरों में बुलंशहर की यासमीन मलिक को मिस यूपी और पुरुष बॉडी बिल्डरों में आगरा के लाला सिंह को मिस्टर यूपी चुना गया। 55 किलोग्राम भार वर्ग में यामीन प्रथम, मोहम्मद सिराज द्वितीय, दीपक जैन तृतीय, मोहम्मद मुस्तकीम चौथे, धर्मेंद्र सिंह पांचवें और अमित पाल ने 6वें स्थान पर रहे।
विज्ञापन


60 किलोग्राम भार वर्ग में सचिन चौहान पहले, विनीत दूसरे, प्रशांत तीसरे, रोहित चौथे, आशीष पांचवें और छठवें स्थान पर राजकुमार रहे। अलग अलग भार वर्ग के अन्य बॉडी बिल्डरों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। आयोजकों की ओर से मिस यूपी और मिस्टर यूपी को पुरस्कृत किया गया। आयोजक अमित चौधरी ने बताया कि कंपटीशन ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ संपन्न हुआ।

दर्शक हुए बेकाबू
जिला प्रदर्शनी की रवींद्र नाट्यशाल में आयोजित बॉडी बिल्डिंग शो में दर्शक बेकाबू हो गए। दरअसल, हॉल में दर्शकों की भीड़ अधिक होने से यहा पैर रखने को जगह नहीं थी। पिछली पंक्ति में बैठे दर्शकों को मंच दिखाई देना बंद हो गया। इसलिए दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें