फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड : प्रवेश के लिए 20 जुलाई में होंगे आवेदन

विज्ञापन
प्रशिक्षण - फोटो : ?????????
विज्ञापन
डीएलएड : प्रवेश के लिए 20 जुलाई में होंगे आवेदन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डीएलएड प्रशिक्षण 2021 में प्रवेश प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद काउंसिलिंग के जरिए विद्यालयों का आवंटन 18 अगस्त से होगा। शासन की ओर से इसके लिए समय सारिणी जारी कर दी है। यह आदेश होने के बाद प्रवेश के इंतजार का भी खत्म हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से वर्ष 2020 में बीटीसी-डीएलएड का शिक्षण सत्र शून्य हो चुका है। अब शासन ने वर्ष 2021 में डीएलएड प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। इसके अनुसार परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव की ओर से ऑनलाइन आवेदन के लिए एकीकृत रूप से विज्ञापन 15 जुलाई का प्रकाशित होगा। 20 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व शुल्क जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी। 10 अगस्त को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि और 11 अगस्त को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि होगी। 12 अगस्त को ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि होगी। अभ्यर्थियों को श्रेणीवार, वर्गवार मेरिट के क्रम में राजकीय और निजी संस्थानों में आवंटित सीटों के सापेक्ष 18 से 30 अगस्त तक प्रथम चरण की काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान आवंटित कॉलेजों की सूचना छह सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगी। सात सितंबर से प्रशिक्षण शुरू होगा। द्वितीय चरण की काउंसिलिंग 13 से 24 सितंबर के बीच होगी। द्वितीय चरण में आवंटित संस्थान में प्रवेशित अभ्यर्थियों की सूचना 28 सितंबर को वेबसाइट पर अपलोड होगी। 29 सितंबर से द्वितीय चरण में प्रवेशित अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू होगा। डायट प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि शासनादेश जारी होते ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें