फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएम पैसेंजर नहीं चली तो भड़के शिवभक्त

Tue, 01 Mar 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से बंद खुर्जा-मेरठ पैंसेंजर नहीं चलाए जाने से गुस्साए कांवड़ियों ने मंगलवार को जंक्शन पर हंगामा किया। उनका कहना था कि दोपहर वाली केएम पैसेंजर नहीं चलने से श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि दोपहर में जंक्शन से मेरठ जाने वाली खुर्जा-मेरठ पैसेंजर 24 दिसंबर 2015 से बंद है। रेलवे प्रबंधन ने 28 फरवरी तक इस ट्रेन को रद्द रखने की अधिसूचना जारी की थी।

इसके बाद भी ट्रेन नहीं चलाई गई। इसको लेकर मंगलवार को स्टेशन पर पहुंचे कांवड़ियों ने हंगामा शुरू दिया। उनका कहना था कि हरिद्वार से गंगा जल लाने के लिए हर साल श्रद्धालु मेरठ तक इसी ट्रेन से जाते थे।
विज्ञापन


लेकिन इस बार इस ट्रेन के रद्द रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रेलवे विभाग ने 29 फरवरी को केएम का संचालन फिर शुरू करने का एलान किया था।

वहीं, स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि अभी पैसेंजर ट्रेन के संचालन को लेकर ऊपर से कोई आदेश नहीं मिला है। जल्द ही संचालन शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें