अलीगढ़ में रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण सोमवार को कई एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहीं। राजधानी, शताब्दी समेत कई नॉन स्टॉप गाड़ियां जंक्शन स्टेशन पर रुक कर जा रही हैं। वहीं, कई ट्रेन घंटों लेट चल रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अलीगढ़ स्थित ट्रैक पर पिछले दो दिनों से इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते दिल्ली से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस करीब एक घंटे जंक्शन पर खड़ी रही। इसके अलावा कालका मेल, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस और नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन आधे से एक घंटे जंक्शन पर रुकी रहीं। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि अलीगढ़ में इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण समस्या आ रही है।