फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनचुन पिता और रूही न बन सकी मां: दिल्ली से जा रहे थे बिहार; ट्रेन में हुआ गर्भपात; आरपीएफ बनी मसीहा

Sun, 31 May 2026 04:36 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा/खुर्जा जंक्शन

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चुनचुन कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी रूही उनके साथ दिल्ली में रहती थी। चुनचुन ने बताया कि रूही चार माह की गर्भवती थी। ऐसे में सही देखरेख और उपचार के लिए वह रूही को गांव छोड़ने जा रहे थे। 
विज्ञापन
चुनचुन और रूही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। ऐसे में ट्रेन को तुरंत खुर्जा जंक्शन पर रोका गया, जहां से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

चार माह की गर्भवती थी रूही
बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी चुनचुन कुमार यादव ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करते हैं। तीन साल पहले ही उनकी शादी हुई थी तो उनकी पत्नी रूही उनके साथ दिल्ली में रहती थी। चुनचुन ने बताया कि रूही चार माह की गर्भवती थी। ऐसे में सही देखरेख और उपचार के लिए वह रूही को गांव छोड़ने जा रहे थे। 

खुर्जा पहुंचने पर होने लगा रक्तस्राव
इसके लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर 5 में सीट बुक कराई थी। रविवार को वह पत्नी के साथ ट्रेन में बैठकर रवाना हो गए। खुर्जा जंक्शन पहुंचने से पहले ही उनकी पत्नी तबीयत बिगड़ी और रक्तस्राव शुरू हो गया, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। दो बजकर दस मिनट पर खुर्जा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन को रोका गया। 

आरपीएफ ने निभाई अहम भूमिका
जहां पर आरपीएफ उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला को स्ट्रेचर की मदद से प्लेटफार्म से बाहर लेकर आए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जटिया महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गर्भपात होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला को भर्ती कर उपचार दिया गया।  
विज्ञापन

आरपीएफ का बयान
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री रूही की तबीयत बिगड़ने पर ट्रेन को तत्काल प्रभाव से रुकवाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की  मदद से महिला को जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। गर्भवती महिला के रक्त बहने की परेशानी थी। -नंद लाल मीना, निरीक्षक आरपीएफ, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें