फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: ट्रैक्टर ने बाइक सवार महिला को रौंदा, तीन घंटे तक ग्रामीणों ने किया हंगामा

विज्ञापन
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव भटवारा के पास हुए सड़क हादसे में मृतका निशा का फाइल फोटो। स्रोत :
विज्ञापन
खुर्जा देहात। थाना क्षेत्र के भटवारा गांव के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला नीचे गिर गई। ट्रैक्टर महिला को रौंदते हुए आगे निकल गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दुकान में बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। वहीं, सूचना पर पहुंचे सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उनको समझाकर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम जांच के लिए भेज दिया।

भटवारा गांव निवासी शाहरुख ने बताया कि उनकी दो वर्षीय भतीजी अलीबा की तबीयत खराब थी। इसी के चलते बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे शाहरुख बाइक से अलीबा, अलीबा की मां निशा (30) और बड़ी भाभी अफसाना को लेकर खुर्जा नगर आ रहे थे।
विज्ञापन

जब वह घर से निकले तो 100 मीटर दूरी पर सामने मुंडाखेड़ा गांव की ओर से तेज रफ्तार में ट्रैक्टर आ रहा था, जिससे बचने के लिए शाहरुख ने सीमेंटेड रास्ते पर बाइक उतारने का प्रयास किया।
इससे पहले ही ट्रैक्टर चालक ने बाइक में टक्कर मार दीष इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और शाहरुख, बच्ची अलीबा व अफसाना कच्चे रास्ते पर गिर गए। वहीं, निशा सीमेंटेड मार्ग पर गिर गईं, जिसको रौंदते हुए ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। हादसे को देख शाहरुख व अफसाना ने शोर मचाया। आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण वहां आ गए, जिन्होंने आरोपी चालक को दबोच लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी चालक की पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस के आने तक दुकान में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं, गुस्साए ग्रामीण व परिजन भड़क गए, जिन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक को मुठभेड़ में गोली मारने की मांग शुरू कर दी। साथ ही शव घटनास्थल पर रखकर पोस्टमार्टम नहीं कराने की जिद पर अड़ गए।

हंगामे की सूचना पर खुर्जा देहात और खुर्जा नगर कोतवाली का पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। वहीं सीओ शोभित कुमार अत्री भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने परिजनों को समझाया और पोस्टमार्टम कराने की बात रखी। करीब तीन घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए सहमत हुए और हंगामा शांत हुआ।
भीड़ में अपनी मां को तलाश रही अलीबा :-
भटवारा गांव निवासी सलमान ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं। उनके और निशा के दो बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा पांच वर्षीय बेटा सहजान और दो साल की बेटी अलीबा है। बच्ची को अभी तक अपनी मां की मौत की जानकारी भी नहीं है।
घर पर मातम में उमड़ी भीड़ में अलीबा अपनी मां को तलाश रही है। अब कौन बताए कि बच्ची की मां कभी वापस नहीं आएगी। वहीं, मां की मौत के बाद पांच वर्षीय सहजान भी गुमसुम है, जो किसी से कुछ बात नहीं कर रहा। बार-बार पिता से सवाल कर रहा है कि मां की चोट कब तक ठीक होगी।
कोट :-
हादसे के बाद गुस्साए परिजन अपनी मांग रख रहे थे, जिनको समझाकर शांत करा दिया गया। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतका के देवर शाहरुख की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। - शोभित कुमार अत्री, सीओ खुर्जा।

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव भटवारा के पास हुए सड़क हादसे में मृतका निशा का फाइल फोटो। स्रोत :

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव भटवारा के पास हुए सड़क हादसे में मृतका निशा का फाइल फोटो। स्रोत :

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें