फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला
विज्ञापन

जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र स्थित चांदौक दोराहे के निकट गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव खेड़े निवासी पवन पुत्र राकेश अपने मामा के बेटे दुष्यंत पुत्र स्व. विजयपाल सिंह राघव निवासी सुर्खुरू के घर आया हुआ था। बुधवार को दुष्यंत को लेकर वापस पिलखुवा जाते समय कोतवाली क्षेत्र के चांदौक दोराहे के निकट गन्ने से लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पवन (20) पुत्र राकेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुष्यंत को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुष्यंत के गांव के कुछ लोगों ने बताया कि दुष्यंत के माता-पिता न होने के कारण वह अपनी बुआ के पास पिलखुवा के गांव खेड़े में ही रहता था। कुछ दिन पूर्व वह अपने परिजनों से मिलने सुर्खरू आया हुआ था। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें