फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपी-किताब तक को मोहताज टॉपर बेटियां

Mon, 24 Apr 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
कॉपी-किताब तक को मोहताज टॉपर बेटियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मां को तलाक देकर बेदखल किए जाने से उसकी टापर बेटियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। अब होनहार बेटियों के भविष्य को लेकर परेशान मां ने न्याय के लिए एसपी सिटी से गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने बेटियों को कॉपी किताब खरीदकर देने के साथ पिता पर कार्रवाई के लिए थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी पुष्पा सिंह ने एसपी सिटी से की शिकायत में कहा कि उसकी शादी 14 वर्ष पहले थाना बीबीनगर के ढकौली निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। उसके पति ने उसे तलाक देकर घर से बेदखल कर दिया। जब तक उसकी मां जिंदा थी, वह उनके पास रहकर अपना गुजारा चला रही थी। मां के मरने के बाद उसका गुजारा चलना मुश्किल हो गया है।

पति ने गुजारा भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन गांव पहुंचने पर वह मारपीट करने लगता है। उसकी तीन बेटियां हैं। तीनों मेधावी हैं। दो बेटियां कक्षा 7 में और एक कक्षा 4 में पढ़ रही है। उन्होंने 99 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। बेटियों की योग्यता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर के एक बड़े स्कूल में फ्री एडमिशन तो हो गया, लेकिन अब कोर्स की किताब-कॉपी खरीदने तक के पैसे नहीं हैं।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि उसका पति पीएचडी होने के बावजूद बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने थाना बीबीनगर पुलिस को  जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं पीड़िता की टॉपर बेटियों को कोर्स की किताब-कॉपी खरीदकर दिलवाईं।

बेटियों को खरीद कर दी गईं किताबें
पीड़िता की शिकायत पर थाना बीबीनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पीड़िता की टॉपर बेटियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए उन्हें कोर्स की किताब-कॉपी खरीदवाई गई हैं। किसी एनजीओ की सहायता से टॉपर बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए मदद की जाएगी। - मान सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें