राशन डीलर के खिलाफ आए दिन होने वाले प्रदर्शन को रोकने और गरीबों तक राशन पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने एक प्लान तैयार किया है।
प्लान के तहत गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। डीएम ने एफसीआई गोदाम से लेकर सप्लाई गोदाम और राशन डीलर की दुकान राशन पहुंचना सुनिश्चित कराने के लिए सत्यापन करने की एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी दी है।
एडीओ पंचायत के सत्यापन की पुष्टी करने की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी गई है। इन अधिकारियों को सत्यापन का फोटो भी भेजना होगा। जिलाधिकारी ने गड़बड़ी या राशन पहुंचाने में देरी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम आंजनेय कुमा गोदाम में सिर्फ 40 फीसदी पहुंचा गेहूं
डीएम आंजनेय ने बताया कि शिकारपुर स्थित सप्लाई गोदाम का निरीक्षण किया तो पता चला कि अभी तक सिर्फ एफसीआई गोदाम से 40 फीसदी गेहूं ही पहुंचा है। जबकि चावल तो 90 फीसदी पहुंच गया है।
डीएम ने कहा कि इस संबध्ंा में एफसीआई के अफसरों से जबाव मांगा जाएगा। साथ ही मंडलायुक्त के भी संज्ञान में डाला जाएगा। ने बताया कि शिकारपुर स्थित सप्लाई गोदाम का निरीक्षण किया तो पता चला कि अभी तक सिर्फ एफसीआई गोदाम से 40 फीसदी गेहूं ही पहुंचा है।
जबकि चावल तो 90 फीसदी पहुंच गया है। डीएम ने कहा कि इस संबध्ंा में एफसीआई के अफसरों से जबाव मांगा जाएगा। साथ ही मंडलायुक्त के भी संज्ञान में डाला जाएगा।