फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए आज अंतिम मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर के कॉलेजाें में स्नातक व परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सीसीएसयू की ओर से इन विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए शनिवार तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में स्नातक व परास्नातक में प्रवेश जारी हैं। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से कॉलेजों को स्नातक की चौथी और परास्नातक की दूसरी मेरिट जारी कर प्रवेश कराने का निर्देश जारी किया गया था। इसके तहत कॉलेजों ने नियमानुसार मेरिट जारी कर शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पहले दिन कॉलेजों में प्रवेश के लिए मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। दोपहर बाद तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही।
उन्होंने बताया कि जिले के 11 एडेड कॉलेजों में बीकॉम व बीएससी की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं तो अब बीए में सीटें बची हैं। माना जा रहा है कि शनिवार तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी सीटें रिक्त रह जाती हैं तो फिर सीसीएसयू के निर्देश पर आगामी चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें