फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आज मुख्यमंत्री झाझर, कल शिकारपुर में करेंगे जनसभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को झाझर कस्बे में और शुक्रवार को शिकारपुर में श्याम लाल डिग्री कालेज के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं शुक्रवार को सिकंदराबाद के एमएस इंटर कालेज में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन




गौतमबुद्धनगर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. महेश शर्मा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। सोलंकी फार्म हाउस पर होने वाली जनसभा के लिए भाजपा के पदाधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झाझर कस्बे में रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री फिर जिले में आएंगे और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के लिए जनसभा करेंगे। वहीं शुक्रवार को ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित ईदरीश काॅलोनी के मैदान में गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र नागर के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपा के पदाधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें