प्रदेशीय तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिले के तदर्थ प्रधानाचार्यों ने विनियमितिकरण की मांग को लेकर डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने डीआईओएस के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांगों का ज्ञापन भी भेजा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदेशीय तदर्थ प्रधानाचार्य वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी अग्रवाल ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से प्रधानाचार्यों के पद रिक्त पड़े हैं। चयन बोर्ड अपना कार्य नहीं कर रहा है।
ऐसी स्थिति में विद्यालयों के वरिष्ठ प्रवक्ता को जोकि प्रधानाचार्य पद पर समस्त योग्यता रखते हैं। उनको ही प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है। इसी मांग को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कार्य नीति के अंतर्गत 5 जून को प्रदेश के समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा।
10 जून को लखनऊ कूच किया जाएगा और तदर्थ प्रधानाचार्य जब तक विनियमितिकरण नहीं हो जाता तब तक यह आंदोलन नहीं रुकेगा। इस दौरान कैलाश पंवार, डॉ. राकेश शुक्ला, डॉ. राजकुमार, वीवी राजपूत, ओमवीर शर्मा, ओमवीर सिंह, सुशील कुमार, राजेश भारद्वाज, मनोज मौजूद रहे।